Apne Ishwar से और कभी कभी अपने गुस्से से डर लगता है,चापलूसी न करता हूं ना ही पंसद करता हूँ,पत्रकारिता मिशन बनाने के चक्कर में पेशा भी न बना सका,भरोसे के लायक़ हूँ,धोखे से नफरत है,नाकामी से घबराता तो नहीं पर कामयाबी से मुहब्बत है।गुलामी और गुलाम मानसिकता से वहशत होती है,आजकल वेबसाइट eKhasKhabar.blogspotcom पर काम कर रहा हूं।

आखिरी बॉल पर भारत की रोमांचक जीत

  • Posted: 5:40 AM
  • |
  • Author: Self Help Group...........!
  • |
  • Filed under: 4

एक के बाद एक 4 विकेट गिराकर भारतीय बोलर्स ने मैच में वापसी कर ली है। हालांकि मुकाबला अब भी कांटे का है और जीत किसी भी ओर जा सकती है  


जब टीम इंडिया ने की रनों की बरसात 
राजकोट वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 414 रन बनाए और सर्वाधिक रनों का अपना रेकॉर्ड एक रन से बेहतर किया। नजर डालते हैं भारत के टॉप टेन वनडे स्कोर्स पर ... रन किसके खिलाफ वेन्यू तारीख 414/7 श्रीलंका राजकोट 15 दिसंबर 2009, 413/5 बरमूडा पोर्ट ऑफ स्पेन 19- मार्च -07, 392/4 न्यू जीलैंड क्राइस्टचर्च 08-मार्च-09, 387/5 इंग्लैंड राजकोट 14 नवंबर 2008 , 376/2 न्यू जीलैंड हैदराबाद 8 नवंबर 1999, 374/4 हॉन्ग कॉन्ग कराची 25-जून-08 , 373/6 श्रीलंका टॉन्टन 26-मई-99 363/5 श्रीलंका कोलंबो 03-फरवरी-09, 356/9 पाकिस्तान विशाखापट्टनम 05-अप्रैल-0353/5 ऑस्ट्रेलिया नागपुर 28 अक्टूर 2009

विशाखापट्टनम की बजाय नागपुर में होगा दूसरा वनडे
आंध्र प्रदेश में तेलंगाना को लेकर मचे बवाल को देखते हुए बीसीसीआई ने 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला दूसरा वनडे नागपुर में कराने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन (वीसीए) को इस बारे में जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। बीसीसीआई के प्रवक्ता ने कहा, 'आंध्र प्रदेश के हालात को देखते हुए हमने यह तय किया कि भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे विशाखापट्टनम में न कराया जाए। विशाखापट्टनम की जगह बमने यह मैच नागपुर में कराने का फैसला किया है।' इससे पहले, पूर्वी गोदावरी जिले के छात्रों और अलग-अलग पार्टियों के 17 विधायकों ने विशाखापट्टनम में वनडे मैच में रुकावट डालने की धमकी दी थी। पुलिस ने भी आशंका जताई थी कि दूसरे जिलों से लोग वहां विरोध प्रदर्शन करने आ सकते हैं और पुलिस के लिए इसपर नियंत्रण करना मुश्किल होगा।